*स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण, बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना,जल्दी वाई-फाई की सुविधा मिलेगी* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 2 June 2026

*स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण, बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना,जल्दी वाई-फाई की सुविधा मिलेगी*

 *स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण, बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना,जल्दी वाई-फाई की सुविधा मिलेगी*




रिपोर्टर भखारा 


भखारा :- नगर में नव निर्मित स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण करने विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, समाजसेवी हरीश साहू सहित अन्य गणमान्यजन पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया गया था।


निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ई-लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चे कंप्यूटर के माध्यम से अध्ययन करते हुए दिखाई दिए। कई बच्चे ड्राइंग बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं अन्य बच्चे पुस्तकों का अध्ययन एवं वाचन करते नजर आए। बच्चों की सीखने की उत्सुकता और अनुशासन को देखकर अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।


विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं के ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बन रही है। यहां उपलब्ध डिजिटल एवं पुस्तक संबंधी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।


निरीक्षण के दौरान ई-लाइब्रेरी की केयरटेकर कंचन साहू बच्चों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करते हुए दिखाई दीं। उनके सेवा भाव और समर्पण की उपस्थित जनों ने सराहना की। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर संचालन, अध्ययन सामग्री की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान कर लाइब्रेरी को एक प्रेरणादायक शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाने प्रोत्साहित किया।


अतिथियों ने ई-लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। यहां रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा है जिसमें आगँतुक प्रतिभागियों का विवरण रहेगा।उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Post Top Ad