*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में - रंजना साहू* *विष्णु देव साय सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ अब धमतरी भी होगा विकसित - रंजना साहू* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 24 February 2026

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में - रंजना साहू* *विष्णु देव साय सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ अब धमतरी भी होगा विकसित - रंजना साहू*

*छाती में औद्योगिक केंद्र,जिला अस्पताल का उन्नयन,गंगरेल और नगरी के लिए मार्ग जैसी बड़ी सौगातों से धमतरी भी अब दौड़ेगा विकास की पटरी में - रंजना साहू



विष्णु देव साय सरकार में छत्तीसगढ़ के साथ अब धमतरी भी होगा विकसित - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में धमतरी को मिली बड़ी सौगातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना ने कहा अब धमतरी भी समृद्धि की ओर

प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को नवीन विधानसभा से प्रदेश का आगामी वर्ष के लिए बजट पेश किया,जिसकी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने जमकर तारीफ करते हुए कहा अब प्रदेश सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को भय आतंकवाद भ्रष्टाचार जैसे कुशासन से बाहर निकाल कर विकासशील सुशासन का प्रदेश बनाया और अब यह प्रदेश सुशासन से समृद्धि की ओर मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है,आज का यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है,माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को विष्णु देव सरकार ने प्राथमिकता दी है।बजट के मूल आधार स्तंभ हैं समावेशी विकास,अधोसंरचना,निवेश,कुशल मानव संसाधन,अंत्योदय,लाइवलीहुड,पॉलिसी से परिणाम तक। किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना में ₹10,000 करोड़ का बजट प्रावधान। औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए ₹750 करोड़ का प्रावधान।हमारी सरकार नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना करने जा रही है,जिससे भावी पीढ़ी के लिए आकांक्षी से अग्रणी होने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री आदर्श शहर विकास योजना से शहरों में विकास को गति मिलेगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जी राम जी योजना में ऐतिहासिक बजट प्रदान करते हुए 4000 करोड़ का किया है इससे निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास मिल का पत्थर साबित होगा। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छाती में औद्योगिक केंद्र की स्थापना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधा प्राप्त करने के लिए नवीन भवन का निर्माण पुरूर से गंगरेल पहुंच मार्ग धमतरी से नगरी पहुंच मार्ग जैसे अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति धमतरी विधानसभा के लिए प्राप्त हुई है यह हमारे धमतरी के लिए हर्ष की बात है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं पूरी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प पर दृढ़ हैं,और इन्हीं सुनहरे प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा,हम राज्य के मुख्यमंत्री वित्त मंत्री सहित सभी का आभार करते हैं।

Post Top Ad