परसाबुड़ा मे नविन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ धान उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों मे खुशी की लहर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 17 November 2025

परसाबुड़ा मे नविन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ धान उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों मे खुशी की लहर

 परसाबुड़ा मे नविन धान उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ  

धान उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों मे खुशी की लहर 




मगरलोड 

 जिला पंचायत सभापति टिका राम कँवर और भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू के प्रयास से ग्राम परसाबुड़ा मे नविन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ हुआ 

     दो ग्राम पंचायत के छः गांव के किसानों द्वारा एक दशक से ग्राम परसाबुड़ा मे  सोसायटी की मांग किया जा रहा किसानों की समस्या को देखते हुए इस वर्ष 2025 26 के लिए बेलरदोना से अलग कर ग्राम परसाबुड़ा मे नवीन धान उपार्जन केंद्र जिला कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आदेश जारी किया है 

परसाबुड़ा के किसानों ने बताया की बेलरदोना पहले 12 गांव के  धान खरीदी किया जाता था जिससे धान बेचने मे सभी किसानों को बड़ा ही समस्याओ का सामना करना पड़ता था न समय मे कांटा हो पाता था और न ही बोरा कट्टा मिल पाता था 

बेलरदोना तक धान परिवहन मे भाड़ा भी अतिरिक्त लगता था जो की हम किसानों को शुद्ध नुकसान होता था  लेकिन अब परसाबुड़ा मे धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों का भाड़ा किराया बचेगा और समय की भी बचत होगा 


*किसानों की समस्या*

वही किसानों ने  कलेक्टर से गुहार लगाया है की  धान खरीदी केंद्र तो अलग कर दिया है जिसमे परसाबुड़ा मे मात्र दो दिन धान खरीदी करना है  पोर्टल आई डी पासवर्ड अलग न होने की स्थिति मे ऑनलाइन टोकन काटने से समस्या बन रहा है तो किसानों का समस्या को देखते हुए  परसाबुड़ा धान खरीदी केंद्र के लिए नया पोर्टल  और आई डी पासवर्ड  और अतिरिक्त कर्मचारी की व्यवस्था किया जाये 

परसाबुड़ा नवीन उपार्जन केंद्र मे परसाबुड़ा रेंगाडीह राजाडेरा कुल्हारीकोट हतबंद जलकुम्भी की धान खरीदी होगा 

आज परसाबुड़ा धान खरीदी केंद्र मे मुख़ातिथि  जिला सभापति  टीकाराम कँवर  भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू प्राधिकृत अधिकारी लालेश्वर सिन्हा पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा उद्यानकी अधिकारी कौशल प्रधान  जनपद सदस्य बबिता योगेश्वर ध्रुव  सरपंच  ग्राम परसाबुड़ा लालाराम यादव सरपंच ग्राम पंचायत कुल्हारीकोट भारती नरेन्द्र निषाद भाजपा महामंत्री मुरली सिन्हा  पूर्व जनपद सदस्य हीरामन ध्रुव  एसकुमार साहू   बूथ अध्यक्ष गिरिवर साहू बेदराम दीवान मुरारी प्रसाद साहू बेनूराम साहू दिनेश सिन्हा सोहन सिन्हा सतीश साहू अकूस कुमार भगवानी  साहू तोरण लाल  भुनेश्वर ध्रुव भानु प्रताप साहू खेलसिंग यादव पंचगण सहित सभी छः गांव के किसान भारी संख्या मे उपस्थित रहे

Post Top Ad