तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 April 2026

तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को"

"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को"    

 



 गरियाबंद राजिम तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम के तत्वावधान में सतनामी समाज के गौरव एवं प्रथम आईएएस अधिकारी श्री संजय डहरिया के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे गुरु घासीदास मंदिर परिसर, राजिम में किया जा रहा है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच शिक्षा, संघर्ष एवं सफलता के प्रेरणास्रोत बने श्री संजय डहरिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सम्मानित करना तथा युवाओं को उच्च प्रशासनिक सेवाओं की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों द्वारा श्री डहरिया का पुष्पमालाओं, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों द्वारा उनके जीवन संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज के लिए गौरव का क्षण है और इससे नई पीढ़ी को शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने समस्त समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।अपील करने वाले में,जिला अध्यक्ष हेमंत सांग,संरक्षक डॉ आनंद मतावले गुरुजी, अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे,कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मांडरे,सचिव सुघरमल आड़े , कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़े, सलाहकार सरपंच प्रतिनिधि पितईबंद सहदेव बंजारे, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष गण कोमल ढीढ़ी,नेमीचंद बंजारे,किरण टंडन,सनत चेलक, गोपचंद बेनर्जी, दूजलाल बंजारे,मुन्ना कुर्रे,ज्ञानिक गायकवाड़,युवा समाज सेवक पत्रकार थानेश्वर बंजारे ,देवप्रसाद बघेल,प्रेमदास मार्कण्डेय,कमलेज बघेल ,गणेशु खूंटे, हरिश्चंद्र मिरी,जीतू खूंटे, तीजू रात्रे,लेखचंद मल्होत्रा ,नोहर मल्होत्रा,नरेंद्र टंडन,राजेंद्र कोशले,टिकेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश बोरसे,शिवा मांडरे, शिवा मार्कण्डेय, मंदिर के पूजारी रामसागर डहरिया,सहित सभी पदाधिकारियों ने अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए अपील की। 

Post Top Ad