अखिल भारतीय पंचायत परिषद संरक्षक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 अप्रैल को आ सकते है छत्तीसगढ़ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 April 2026

अखिल भारतीय पंचायत परिषद संरक्षक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 अप्रैल को आ सकते है छत्तीसगढ़

 अखिल भारतीय पंचायत परिषद संरक्षक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 अप्रैल को आ सकते है छत्तीसगढ़ 





7अप्रैल को रायपुर मे छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा 12 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अंतर्गत आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह अभियान राजधानी दिल्ली से प्रारंभ होकर देशभर में संचालित होते हुए 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में भव्य समापन के साथ संपन्न होगा।

बैठक में पंचायत स्थापना दिवस (24-04-2026) के सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों एवं प्रखंडों से जिला संयोजक, ब्लॉक संयोजक, प्रखंड संयोजक एवं राज्य पंचायत परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, विभिन्न विधायक एवं सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति भी संभावित है।इसके अतिरिक्त परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बरुण कुमार सिन्हा, मनोज जद्दोन, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव डांगंगे, महामंत्री डॉ. रूद्र भानु (वित्त),प्रियंबदा सिंह सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं देश के विभिन्न राज्यों से अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण की उपस्थिति संभावित है, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया है।बैठक का आयोजन रायपुर स्थित विमला देवी चंद फाउंडेशन भवन में किया गया। इसमें प्रदेश संरक्षक डॉ. ममता साहू, प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव  भगवती मिरज, प्रदेश संगठन मंत्री अनिता उके, प्रदेश सहसंयोजक दिनेश कुमार कौशिक, प्रदेश मंत्री अभिषेक खांडेकर, नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यवाहक सहसंयोजक बी.वी. राजकुमार एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिवानी सिंह राजपूत धमतरी जिला संयोजक टामेश्वरी साहू (रानी), संगठन मंत्री एस. कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष देवकी कंवर सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।बैठक में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभागों से आए लगभग 150–200 पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने 24 अप्रैल को कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। विभिन्न जिलों एवं संभागों के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करते हुए अधिक से अधिक ग्राम सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे यथाशीघ्र आयोजन समिति का गठन कर उसकी सूचना साझा करें तथा कार्यों का स्पष्ट विभाजन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता हेतु अनुशासन एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एवं अनुमति हेतु आवेदन समय रहते संबंधित विभागों—पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संस्थाओं—को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।सभी जिलों के संयोजकों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने जिले का अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सक्रिय टीम तैयार करें तथा राज्य संयोजक एवं शीर्ष पदाधिकारियों को उसमें सम्मिलित कर समन्वय को सुदृढ़ बनाएं।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा कम समय में प्रथम बैठक के सफल आयोजन हेतु एक-दूसरे के प्रयासों की सराहना की गई और आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री घनश्याम प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया तथा समापन छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।हमें पूर्ण विश्वास है कि 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम में आयोजित पंचायत स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा तथा पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।अतः अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देशभर के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

जय पंचायत राज्य

Post Top Ad