मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी-सुखचंद बेसरा संगठन सृजन अभियान के तहत युवा कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में हो रहे शामिल-डेकेश्वर ठाकुर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 9 April 2026

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी-सुखचंद बेसरा संगठन सृजन अभियान के तहत युवा कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में हो रहे शामिल-डेकेश्वर ठाकुर




फिंगेश्वर/“मिशन गाँव चलो अभियान”

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू जी के द्वारा मिशन गाँव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी पंचायत कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है।


जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डेकेश्वर ठाकुर ने कहा युवाओं में कांग्रेस के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है उन्होंने बताया पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार,नए साथियों को जोड़ने,तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की रणनीति बनाई जा रही है।


इसी तारतम्य में देवगांव के युवा साथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुआ जिसमें श्री महेश साहू,द्वारका साहू,गोविंद साहू,सोनू ध्रुव,गोपेश साहू,बुधराम साहू,को कांग्रेस गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराया।


गरियाबंद जिला राजिम विधानसभा अंतर्गत बेलर मंडल के ग्राम पंचायत देवगांव में बुथ एवं पंचायत कमेटी का गठन समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में किया गया।


इस अवसर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डेकेश्वर ठाकुर जी मंडल अध्यक्ष शेखर साहू,देवगांव सरपंच डॉ राजेंद्र साहू सेक्टर अध्यक्ष शेषनारायण गुप्ता,दौलत राम यादव,रोहित साहू, पत्तेलाल साहू इच्छा साहू,खेमराज सिंन्हा तमेश साहू,भुवनेश्वरी साहू चिमेश्वरी साहू पूर्णिमा साहू रुक्मणी साहू गोदावरी, खिगेश्वरी,चुन्नीबाई, लोकेश्वरी सुरेश मतावले बिहारी साहू महेश राम पंकज साहू भीषम नागरची, रूपेश साहू,सतीश नागरची सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

Post Top Ad