-मधुबन धाम मे पार्थिव शिव लिंग निर्माण, पूजा अर्चना, अखंड मन्त्र जाप और मन्त्रमय अभिषेक संपन्न
आज महाशिवरात्रि के पवित्र पावन बेला मे पूज्य गुरूजी के सानिध्य मे साधको द्वारा पवित्र श्रीं राम वन गमन मार्ग *मधुवन धाम -* राकाडीह, खैरझीटी, परसवानी मार्ग मे आज प्रातः से साधको द्वारा मन्त्रमय पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया तत्पश्चात भगवान सदाशिव का अखंड मन्त्र जाप संपन्न किया गया,
इसके उपरांत पूज्य गुरूजी ने विशेष मंत्रो से पूर्णाहुति संपन्न कराया, पूज्य गुरूजी ने अपने आशीर्वाचन मे कहा कि नव रात्रियों मे चार विशेष नवरात्रि होती है जहा नवरात्रि काल मे जगदंम्बा कि अर्चना किया जाता है वही कार्तिक अमावस्या को कालरात्रि और विशेष महाशिवरात्रि होता है,
पूज्य गुरूजी ने महाशिवरात्रि के सम्बन्ध मे साधको को विशेष जानकारी प्रदान किया व प्रहर पूजा के बारे मे बताते हुए कहा कि क़ली काल मे आज भी साधक चारो युगो को जी रहा है, इस दौरान पूज्य गुरूजी ने अनेको इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा प्रदान जरते हूँ तंत्र मे होलाष्ठक के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया, यह आयोजन स्थानीय साधको द्वारा किया गया, पूज्य गुरूजी सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए, साधुवाद कहा, और आयोजक गण को ह्रदय से आशीर्वाद प्रदान करते हुए निकट भविष्य मे ऐसा आयोजन करते रहे जिससे हम सभी शिव तत्व का अनुभव कर सके,... इति शुभम.. जय गुरुदेव.. ॐ नमः शिवाय ::
*-गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी गुरुधाम छत्तीसगढ़ -*
पूज्य गुरूजी ने इस दौरान सभी उपस्थित साधको को महा सुरक्षा यँत्र व पाँच मुखी रुद्राक्ष उपहार स्वरुप प्रदान किया,

