"शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में शिक्षक ने भतीजे की छटठी पर बच्चों को दिया स्नेहभोज, विद्यालय में दिखी पारिवारिक आत्मीयता" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 16 February 2026

"शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में शिक्षक ने भतीजे की छटठी पर बच्चों को दिया स्नेहभोज, विद्यालय में दिखी पारिवारिक आत्मीयता"

 "शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में शिक्षक ने भतीजे की छटठी पर बच्चों को दिया स्नेहभोज, विद्यालय में दिखी पारिवारिक आत्मीयता" 

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में आज एक अनूठा और हृदयस्पर्शी आयोजन देखने को मिला, जब विद्यालय ग्राम के शिक्षक श्री मधेश कुमार साहू ने अपने छोटे भाई श्री गुलाब टेमिन प्रिया साहू को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति के उपलक्ष्य में आयोजित छटठी समारोह की खुशियों को विद्यालय परिवार के साथ साझा किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को स्नेहपूर्वक प्रधानमंत्री सुपोषण योजना के तहत न्यौता भोज प्रदान किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर विशेष उत्साह और आनंद झलक रहा था। शिक्षक श्री साहू ने कहा कि जीवन की खुशियाँ तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें समाज और अपने कार्यस्थल परिवार के साथ साझा किया जाए। उन्होंने नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों , शिक्षक, पालक को ससम्मान बैठाकर स्वादिष्ट भोजन खीर पूड़ी,बड़ा,चावल ,दाल ,आलू चना की सब्जी मधेश कुमार साहू, गुलाब प्रिया साहू ने अपने हाथों से परोसा । बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भोजन ग्रहण किया तथा अपने शिक्षक के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने भी नवजात शिशु के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने मधेश कुमार साहू के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय में पारिवारिक वातावरण सुदृढ़ होता है और बच्चों में सामाजिक संस्कारों का विकास होता है।

समारोह के अंत में सभी ने नवजात शिशु के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी क्षण बन गया।न्यौता भोज कार्यक्रम में शिक्षक लालजी सिंहा,टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद ,प्रदीप कुमार साहू, पालक रेखा यादव,शांति यादव, हितेश साहू टोमन लाल साहू ,देवव्रत साहू भुवन यादव,करण साहू,चमन ध्रुव, सहित उपस्थित 81बच्चे लाभांवित हुए।



Post Top Ad