राजिम विधायक श्री रोहित साहू जी के जन्मदिवस पर पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 10 June 2026

राजिम विधायक श्री रोहित साहू जी के जन्मदिवस पर पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न

 राजिम विधायक श्री रोहित साहू जी के जन्मदिवस पर पितईबंद में वृक्षारोपण एवं हर्षोल्लास कार्यक्रम सम्पन्न



राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक माननीय श्री रोहित साहू जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत पितईबंद में हर्षोल्लास एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पितईबंद की सरपंच श्रीमती गोदावरी सहदेव बंजारे के कुशल नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक श्री रोहित साहू जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती गोदावरी बंजारे ने कहा कि विधायक श्री साहू क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो सराहनीय है।

इस अवसर पर उपस्थित उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।अवसर पर ग्राम पंचायत पितईबंद में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सरपंच श्रीमती गोदावरी बंजारे, सचिव श्री ओमप्रकाश डेहरिया, शिक्षक संतोष कुमार साहू, एवं पंचगण श्री टूकेश नगारची, जगदीश यादव, भूलूराम बघेल, श्रीमती प्रभा बंजारे, अनुसूचियां बयां, रुचि यदु, लक्ष्मी निषाद, बसंती ध्रुव, व भाजपा कार्यकर्ता ओमकार यदु, रामआसरा कुर्रे, पुनारद बंजारे, ग्रामीणजन श्री भागवत यदु(ग्राम विकास समिति अध्यक्ष), तुलसी यदु , चोवा राम बंजारे(सेवानिवृत्त शिक्षक), परस बयां , सरपंच प्रतिनिधि श्री सहदेव बंजारे , मेंघु देवांगन, अजय सेन, जग्गु निषाद , अनिल सेन , सभी लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad