मोदी सरकार के 12 वर्ष - सेवा, सुशासन और संकल्प का गौरवशाली सफर : रंजना साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए जरहीमाता मंदिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ की विशेष पूजा-अर्चना - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 9 June 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष - सेवा, सुशासन और संकल्प का गौरवशाली सफर : रंजना साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए जरहीमाता मंदिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ की विशेष पूजा-अर्चना

 मोदी सरकार के 12 वर्ष - सेवा, सुशासन और संकल्प का गौरवशाली सफर : रंजना साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए जरहीमाता मंदिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने पदाधिकारियों के साथ की विशेष पूजा-अर्चना




धमतरी- प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व निभाने के अवसर पर ग्राम सांकरा स्थित प्रसिद्ध जरहीमाता मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने भोथली मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ माता के दर्शन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ है, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कार्य किए हैं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। देश आज आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल तकनीक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ़ नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य दिलीप सेन, भोथली मण्डल महामंत्री आनंद स्वरूप, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, पूर्व जनपद सदस्य रामाधार साहू, भाजपा वरिष्ठ कृपाराम साहू, श्रीमती कामेश्वरी साहू, नमिता साहू, पालकेश्वर बनपेला बुथ अध्यक्ष, मानिक लाल सार्वा बुथ अध्यक्ष, तुलसी राम साहू उपसरपं, डुमनलाल पंच, अगेश्वर साहू, कपिल सोनवानी, पुरानिक राम साहू, उदय राम साहू, खुलेश्वर बनपेला सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिये।

Post Top Ad