सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बगौद में समर कैंप का समापन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 1 June 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बगौद में समर कैंप का समापन

 सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बगौद में समर कैंप का समापन


रिपोर्टर भखारा 



भखारा :- ग्रामीण सभी समाज बगौद के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क समर कैंप का आयोजन  किया जा रहा था जिसमें अलग-अलग दिवस पर बच्चों को रचनात्मक कार्य चित्रकारी, पेंटिंग, मूर्ति कला,मुखौटा निर्माण,योगा, आदि नवाचार सीखाए गए। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य एवं आचार्य गणों,  की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रत्येक दिवस बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया।

       इस समापन समारोह के अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज बगौद के अध्यक्ष नरसिंह साहू , संरक्षक रिखीराम  साहू , संस्थापक कृष्णा लाल साहू, सलाहकार हीरा राम साहू, सचिव बिरेंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष लीला राम साहू उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू,ग्राम के सरपंच श्रीमती दशोदा कमलेश साहू एवं पंचगणों की उपस्थिति  में अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। समर कैंप का सफल संचालन करने वाले समस्त गुरुजनों का मेंमेटो एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र साहू सहसचिव के द्वारा किया गया।

Post Top Ad