छह माह से अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग - वृद्ध और विधवा हितग्राही परेशान - लेख राम साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 31 May 2026

छह माह से अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग - वृद्ध और विधवा हितग्राही परेशान - लेख राम साहू

 छह माह से अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिव्यांग - वृद्ध और विधवा हितग्राही परेशान - लेख राम साहू 


 रिपोर्टर थानेश्वर साहू



भखारा :- कुरूद के पूर्व विधायक लेख राम साहू ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले वृद्धावस्था विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए पिछले करीब 6 माह से हितग्राही इंतजार कर रहे हैं स्थिति यह है कि समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जानकारी लेने पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि समय पर जारी नहीं होने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है विभागीय स्तर पर कई बार पत्राचार किए जाने की बात कही  जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है लेख राम साहू ने कहा कि राज्य सरकार को अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था कर हितग्राहियों को राहत देनी चाहिए 


उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल एक योजना नहीं बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए जीवन रेखा है ऐसे में भुगतान में लंबे समय तक देरी होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले समय में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी में असंतोष बढ़ सकता है और यह मुद्दा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा विषय बन सकता है छत्तीसगढ़ प्रदेश में करीब 19 लाख पेंशन हितग्राही है यदि औसतन ₹500 मासिक पेंशन माने तो 6 माह की देरी से लगभग 570 करोड रुपए से अधिक की राशि लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाई है जबकि ₹500 में से ₹200 मोदी की गारंटी के तहत केंद्र सरकार से आती है और ₹300 राज्य सरकार देती है गरीब वर्ग के लोगों का तो अब ना केंद्र सरकार ख्याल रख पा रही है ना ही विष्णु देव सरकार डबल इंजन की सरकार पूरी तरह इंजन फेल लग रही है यह राशि ग्रामीण और गरीब परिवारों की दैनिक जरूरत दवाइयां और जीवन यापन से सीधे जुड़ी हुई है 

लेख राम साहू ने कहा कि केंद्र से अनुदान नहीं मिलने के कारण दिव्यांगों विधवा और वृद्धावस्था अवस्था पेंशन नहीं दे पा रहे हैं केंद्र को पत्र लिखने की बात अधिकारी करते हैं लेकिन इधर गरीब हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यदि हितग्राहियों को शीघ्र पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो राज्य शासन विष्णु देव साय और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा ताकि समय में गरीब वर्ग का पैसा मिले और जीवन यापन सही ढंग से चल सके

Post Top Ad