धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन का त्यौहार
सूरज सिन्हा
धमतरी
जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। रक्षा बंधन को लेकर बहनों में काफी उत्साह दिखा
भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई ।रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है ।बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। सोमवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत मुहूर्त के बाद भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया।
वही कुछ स्थानों मे ज्योतिष विद्वानों अनुसार भद्रपाद लगने के कारण रक्षाबंधन का त्यौहार दोपहर 1 के बाद से मनाया गया

