"दादा नकुलदेव ढीढी के 49वीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 18 August 2024

"दादा नकुलदेव ढीढी के 49वीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण

 "दादा नकुलदेव ढीढी के 49वीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण"



छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी मुक्ति केंद्र   द्वारा पृथक छत्ती


सगढ़ राज्य के प्रथम जेलयात्री, गुरु घासीदास जयंती के जन्मदाता,सर्वहारा वर्ग के हितैषी ,शोषकों के प्रति विद्रोह, किसान, मजदूर के हितैषी दादा नकुलदेव ढीढी की 49वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा स्थल भोरिंग चौंक नगर पंचायत तुमगांव में समाज प्रमुखों द्वारा माल्यार्पण कर  नमन किया गया।तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा उनके स्मृति में फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष मार्कण्डेय ,प्रदेश सचिव प्रकाश टण्डन ,भवन ढीढी  द्वारा मंत्री दादा नकुलदेव ढीढी के द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यो को सारगर्भित रुप से बता कर उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में विपिन शर्मा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ राजिम विभाग धर्म जागरण संयोजक ,संतोष मार्कण्डेय, प्रकाश टण्डन,भवन ढीढी ,श्यामलाल मन्नाडे, अनिल ढीढी,सुखनंदन डहरिया, दिलीप बांधे,धनेश्वर कुर्रे, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितुरानी सिंह बांधे सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन ,सतनामी समाज के विभिन्न के सगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।उक्त जानकारी प्रदेश सचिव प्रकाश टण्डन ने दी।

Post Top Ad