प्राथमिक शाला भेंडरी हर्षोल्लास पूर्वक 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 18 August 2024

प्राथमिक शाला भेंडरी हर्षोल्लास पूर्वक 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया"

 "प्राथमिक शाला भेंडरी हर्षोल्लास पूर्वक 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया"




राजिम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के 78 वां वर्षगांठ को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।प्राथमिक शाला में सेवानिवृत्त शिक्षक जी आर ध्रुव, पूर्व माध्यमिक शाला में भारत लाल साहू,ग्राम पंचायत कार्यलय में सरपंच मोहनलाल साहू,गांधी चौक मे साहू समाज अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष खेलुराम राम साहू ,शीतला चौक में मनोहर साहू, आंगनबाड़ी केंद्र 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण बाद सलामी देकर राष्ट्रगान गा कर सम्मान किया गया।गांव के गलियों में देशभक्ति iगीत के साथ प्रभातफेरी निकाला गया।ततपश्चात शासकीय प्राथमिक शा mला भेंडरी के गौरव रंगमंच में बच्चे द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम भाषण, गीत,कविता  प्रस्तुत किया गया।जिसे पालकों द्वारा खूब सराहना किया गया।ग्राम पंचायत द्वारा सभी प्रतिभागियों का पारितोषिक प्रदान किया।शिक्षा सत्र 2024-25 में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को सरपंच मोहनलाल साहू एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जी आर ध्रुव द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा किया गया।कार्यक्रम को मोहनलाल साहू,जी आर ध्रुव,श्यामगिरी गोस्वामी आनंदराम साहू ने आशीर्वचन के रूप में सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को बताया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया।आभार व्यक्त प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रभूषण साहू ने किया।कार्यक्रम में इनके सहभागिता रहा लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू, जगमोहन साहू,ईश्वरी प्रसाद साहू, परमेश्वर निषाद,शोभा देवांगन, पोषण साहू,भूषणलाल साहू,दाऊलाल साहू,भारत साहू,रूपेश्वर साहू,हेमसिंह साहू,सचिव झम्मन पटेल,वेदलता गोस्वामी, इंद्राणी साहू,मनीषा साहू,लक्ष्मी यादव,चित्ररेखा यादव पंच गण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post Top Ad