"अनुसूचित जाति जनजाति सयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम को सौंपा ज्ञापन"
छत्तीसगढ़ गरियाबंद
राजिम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1अगस्त 2024को अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण के आधार पर क्रीमीलेयर लागू करने के आदेश के विरोध में अनुसूचित जनजाति सयुंक्त मोर्चा के तत्वधान एक दिन का भारत बंद आह्वान किया गया था जिसके तहत आज राजिम भी स्वस्फूर्त बंद रहा । नगर के सतनामी पारा से लेकर सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। समाज के लोगो ने भव्य प्रदर्शन किया इस दौरान सुप्रीम कोर्ट वा केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गाई व आरक्षण बचाने के पक्ष में भी नारेबाजी की। वही राजिम पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नज़र आया सतनामी पारा से रैली निकाला गया नगर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस मुस्तैद नज़र आई थाना प्रभारी साहू नेमोर्चा संभाल रखा था।उल्लेखनीय है की विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय के बाद अनुसूचित जाति जनजाति के बीच नाराज़गी देखी जा रही है खास कर समाज में वर्गीयकरण को लेकर समाज के लोग भ्रमित व समाज को तोड़ने वाला बताते हुए निर्णय का जमकर कर विरोध किया जा रहा है। और आगे भी आंदोलन किए जाने की चेतावनी मोर्चा ने जारी की है। मोर्चा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम को ज्ञापन सौपा गया।कार्यक्रम में डॉ आनंद मतवाले (गुरुजी)युवा अध्यक्ष राम सिंह घृतलहरे, मुकेश भारती, राकेश मांडरे,तुलेश्वर घृलहरे,सुघरमल आड़े,छबि साहू,विष्णुराम जांगड़े,तेजराम विद्रोही,किरण टण्डन,देवप्रसाद बघेल,ओमप्रकाश बोरसे,राजेश परमार,रणधीर कुमार मिरी,लक्ष्मण भारती, प्रकाश चंदनिया, राकेश भारती,ज्ञानिक गायकवाड़, ढेलु चंदेल,रोमन बंजारे,मिलाप बंजारे,आशा राम टोडरे डॉ वी के हिरौंदीया,कमलेज़ बघेल, हरिश्चंद्र मिरी,टीकूराम ध्रुव,विक्रम ठाकुर,अजाक्स के जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी,डॉ स्नेहलता हुमने,वर्षा नेताम,रंभा ध्रुव,अन्तेश्वरी निराला,सुनीता चतुर्वेदी,प्रेमलता ठाकुर सहित भीमआर्मी, भीमरेजीमेंट सतनामी समाज के सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


