छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया नये बी.आर.सी.सी.का स्वागत
संवाददाता ज्ञानदेव साहू
मगरलोड. छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मगरलोड ने नये बी.आर.सी.सी.के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर तामेश्वर सिंह ठाकुर का स्वागत अभिनन्दन करते हुए विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिस पर ठाकुर ने अतिशीघ्र समस्याओं के समाधान की बात कही। ज्ञात हो कि तामेश्वर सिंह ठाकुर पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मगरलोड में पदाधिकारी रह चुके हैं। मुलाकात करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डेवेश कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड बेदराम साहू, कोषाध्यक्ष झुमुकलाल साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष लुकेश्वर निषाद, प्रवीण साहू, दिलीप कोठारी,ब्लॉक प्रवक्ता महेश साहू, संयुक्त सचिव दुष्यंत साहू, प्रचार मंत्री गैंदराम धीवर, मीडिया प्रभारी राकेश साहू सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे।