दिल्ली के जाने माने एडवोकेट मुकेश राजपूत ने LLB की डिग्री को PG की डिग्री का दर्जा दिए जाने की मांग की - अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 23 February 2024

दिल्ली के जाने माने एडवोकेट मुकेश राजपूत ने LLB की डिग्री को PG की डिग्री का दर्जा दिए जाने की मांग की - अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट

 

दिल्ली के जाने माने एडवोकेट मुकेश राजपूत ने LLB की डिग्री को PG की डिग्री का दर्जा दिए  जाने की मांग की - अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट



अतुल सचदेवा - दिनांक 24 फरवरी २०२४,दिल्ली के जाने-माने मशहूर अधिवक्ता श्री मुकेश राजपूत अध्यक्ष यूनाइटिड एडवोकेटस ऑफ इण्डिया, ने आज मीडिया से वार्तालाप के दौरान बताया कि हम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से माँग करते हैं कि जिसने भी ग्रेजुएशन के बाद एल०एल०बी० की डिग्री प्राप्त की है और देश की विभिन्न कोrto में प्रेक्टिस भी कर रहे हैं उनकी डिग्री को पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री माना जाए और उस आधार पर उन्हें आगे की पढाई तथा जो नौकरियों में हैं उन्हें उनकी नौकरियों में उन्नति एल०एल०बी० की डिग्री को पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) की डिग्री के आधार पर दर्जा मिले। इससे देश के सभी अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा और भारत की नई शिक्षा नीति को बल मिलेगा। इससे एल०एल बी करने वाले छात्रों के कीमती 6 वर्ष जो उन्होने ग्रजुएशन आर एल०एल०बी० करने में लगाये हैं और इसके बाद भी उन्हें बैचलर की डिग्री ही प्राप्त होती है इसके विपरीत जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन के 3 वर्ष बाद 2 वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) की है और इस प्रकार 5 वर्ष में ही पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) मिल जाती है जबकी अधिवक्ताओं ने 6 वर्षों में विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और बैचलर डिग्री ही मानी जाती है। हमारा अधिवक्ताओं का संगठन सरकार से माँग करता है कि एल०एल०बी० की डिग्री को पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) का दर्जा दिया जाये। और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार सभी विश्वविद्यालयों को इस सन्दर्भ में आदेश दे।

Post Top Ad