"मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)राजिम को सौंपा ज्ञापन"
राजिम छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक एवं तहसील इकाई राजिम के पदाधिकारियों ने अपने न्योचित मांगो को शीघ्र पूरा करने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )राजिम को आज 23 फरवरी को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मांगों के संबंध में राज्य शासन को समय- समय पर ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया गया, खेद सहित लेख है कि निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी काफी आक्रोशित है।
11 फरवरी को छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आयोजित हुए बैठक में शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये के लोकतांत्रिक तरीके से विरोध एवं मांगों के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए निर्णय लिया गया है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केन्द्र के समान 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाए, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय- समय पर देय मंहगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जी पी एफ में किया जाए,वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए,सातवें वेतन मान के एरियर्स की अंतिम किस्त का भुगतान शीघ्र किया जाए।न्योचित मांगो के समर्थन में विभिन्न विभाग कर्मचारी उपस्थित हुए और नारा लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुँच कर ,मेला व्यवस्था में अनुविभागीय अधिकारी के व्यस्त होने के कारण कार्यालय के कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालो में फेडरेशन के विकास खण्ड संयोजक यशवंत कुमार साहू, महासचिव शिवकुमार सिन्हा, शिक्षक संघ के सम्भागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा,कोषाध्यक्ष शोभा राम साहू भागचंद चतुर्वेदी जिला महामंत्री अजाक्स,अरुणकुमार प्रजापति, नेतराम साहू,नेमुराम साहू,सजंय सिन्हा,रामखिलावन निर्मलकर, सियाराम साहू,मुरारीलाल सोनी,सुनीता यादव,श्यामा अग्रवाल,हेमलता मानिकपुरी,देवेन्द्र नागेश,केशो राम साहू,हेमंत वर्मा सहित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

