"प्राथमिक शाला भेंडरी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार फरवरी माह के चतुर्थ शनिवार को प्रार्थना पश्चात विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार साहू एवं रेखराम निषाद द्वारा बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने सामुहिक व्यायाम, योग, ध्यान के विभिन्न आसन ताड़ासन,वृक्षासन, प्राणायाम आदि को सहज सरल ढंग से कराया गया।ततपश्चात कक्षा चौथी की छात्रा छात्र योगिता साहू पहली की छात्रा गरिमा साहू का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन मनाया गया एवं दोनों बच्चों को शिक्षकों द्वारा कलम पुष्प भेटकर सम्मानित किया ।मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक शनिवार को यूनिसेफ के सहायता विद्याथियों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी मे आज फरवरी माह के चतुर्थ शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा यूनिसेफ के मदद से सुरक्षित शनिवार के लिए बनाये मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित वीडियो जिसमे पात्र बीजू ,रोहन एवं,शिक्षिका द्वारा वार्तालाप के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित वीडियो बच्चों को दिखाया गया। तत्पश्चात संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने कारणों के सम्बंध में विस्तार पुर्वक बताया गया।मानसिक स्वास्थ्य किसी भावना, सोचने, समझने की क्षमताओं पर प्रभाव डाल सकता है।मानसिक स्वास्थ्य की परिभाषा अलग अलग हो सकता है।मानसिक रुप से अस्वस्थ बच्चो का पहचान किसी दोस्त के द्वारा छेड़छाड़ करना अकेले रहना,उदासी,चिड़चिड़ापन, पढ़ाई में मन नही लगना, अपने प्रिय जन को खोना,परेशान और उदास,चिंतित,जीवन की चुनौती से घबराहट आदि हो सकता है।जबकि मानसिक रूप से स्वास्थ्य बच्चे अपने विचार खुलकर व्यक्त करते है, अपनी भावनाओं के प्रति जागरूक रहते है, विचारों को ध्यान से सुनना, गुस्सा नही करना ,पढ़ाई के प्रति सजग रहनाआदि हो सकते है। कार्यक्रम को सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहनलाल साहू ने सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को जागरूक करने प्रत्येक शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहा है उनके मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को धन्यवाद व्यक्त कर बच्चों को अच्छा से मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक टीकूराम ध्रुव द्वारा राजिम कुम्भ कल्प मेला के महत्व के सम्बंध में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया ।कार्यक्रम में प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी,शिक्षक रेखराम निषाद,टीकूराम ध्रुव, लालजी सिन्हा,प्रदीप कुमार साहू ,सरपंच मोहनलाल साहू बाल केबिनेट के सदस्य सनत साहू,वेदांत सेन,देवव्रत साहू ,करण साहू, रणवीर, साहू,चंचल, हर्षिता,लक्ष्मी साहू,लुप्ताजंली गोस्वामी, हेमलता,दिव्या साहू, युस्मिति,मोहनी ध्रुव, युवराज साहू,कुणाल सेन,सागर साहू,भविष्य ध्रुव सहित आज उपस्थित 106बच्चे उपस्थित रहे।
