शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँच कर जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया " - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 21 February 2024

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँच कर जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया "

 "शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी पहुँच कर जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया "




राजिम आज 21 फरवरी को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा एवं प्रदेश के विकास हेतु प्रतिबद्ध, सरल ,सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  मनीष हरित,जनपद सदस्य दीपक कुमार साहू ,सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहनलाल साहू,धनजंय साहू,भूषण साहू,मनीष साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में उपस्थित होकर बच्चों के बीच कक्षा पहिली के छात्र सौरव कुमार साहू के हाथ केक काटवाकर जन्मदिन को हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया।आज उपस्थित सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा शेनेकर चाकलेट खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। सभी अतिथियों का  विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ग़ुलाल लगाकर एवं पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि चन्द्रशेखर साहू ने बच्चों को आर्शीवचन के रूप में सम्बोधित करते हुए बच्चों से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री,राजिम विधायक का नाम पूछा ,बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक तीनो  जनप्रतिनिधियों का नाम बताया।सभी बच्चों को सुबह पांच बजे उठकर नियमित पढ़ाई करने ,स्वच्छता, शासन के विभिन्न योजनाओं के लाभ आपके पालको को मिल रहा है, आप लोग अच्छे से पढ़ाई कर उच्च पदों में आसीन होकर अपने माता पिता ,गुरू एवं गांव का नाम रौशन करो मेरे यही शुभकामनाएं  आप लोगों के साथ है।आभार व्यक्त सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष हरित,जनपद सदस्य दीपक साहू,सरपंच मोहनलाल साहू,भूषण साहू,धनजंय साहू,मनीष साहू, गैंदालाल घोघरे,शिक्षक गण भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद बालकेबिनेट के सदस्य देवव्रत साहू,करण साहू,सनत साहू,रणवीर, कुणाल,लुप्ताजंली गोस्वामी, हर्षिता साहू,हेमलता साहू,दिव्या साहू,तृषा, लक्ष्मी,चंचल, सहित आज उपस्थित106 बच्चों का सहभागिता रहा।

Post Top Ad