सतनाम भजन कलाकार एवं जन कल्याण समीति छत्तीसगढ़" के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय कलाकारो के मार्गदशन में समिति के विस्तार एवं समाजिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला गरियाबंद से आये हुए सतनाम भजन कलाकार को जिला नेतृत्व करने के लिए पदाधिकारियों का गठन सर्वसहमति से किया गया । जिसमें संरक्षक श्री शम्भू टोडर, श्री प्रकाश बंजारे जिलाध्यक्ष श्री तुलेश्वर घृतलहरे, उपाध्यक्ष श्री ताम्र प्रकाश बांधे, महासचिव श्री तेजराम बांधे, कोषाध्यक्ष श्री गणेश राम गहरे, मिडिया प्रभारी दुर्गेश भारती , सलाहकार चन्द्रिका बंजारे
को सतनाम पर विश्वास रखते हुए समिति के विकास के साथ समाजिक सुधार कर समाज के ऊपर होने वाले अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के विरुद्ध सामंतवादी व्यवस्था से लड़ने के समाज सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहने के लिए पद की गरिमा और समाजिक संगठन करने में केन्द्रीय समिति के नियमावली का पालन कर विकास कार्य योजना एवं अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। मुख्य रूप से प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए प्रदेश स्तरीय सतनाम भजन कलाकार समीति के संरक्षक श्री रंजीत गायकवाड़, मोती लाल घृतलहरे, ऋषी कुर्रे, प्रदेशाध्यक्ष संतोष जोशी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनवानी, महासचिव राजेश बंजारे, कोषाध्यक्ष खेमचंद कुर्रे, प्रवक्ता गेंदलाल घृतलहरे, उपस्थित रहे।





