स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता की आवाज से क्यों घबरा रहे हैं भाजपा विधायक? — रूपेश साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 7 September 2026

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता की आवाज से क्यों घबरा रहे हैं भाजपा विधायक? — रूपेश साहू

 स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता की आवाज से क्यों घबरा रहे हैं भाजपा विधायक? — रूपेश साहू



फिंगेश्वर।* स्मार्ट मीटर हटाओ और पुराना मीटर लगाओ की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा विधायक की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर विधायक जी अब अपने ही कार्यकर्ताओं को नसीहत देने में लगे हैं।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक जी को जनता की समस्याओं की चिंता करने के बजाय कांग्रेस के घर-घर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। अगर स्मार्ट मीटर से जनता खुश है और बिजली बिलों को लेकर कोई परेशानी नहीं है, तो फिर कांग्रेस के अभियान से इतनी झल्लाहट क्यों?

उन्होंने कहा कि जनता के सवालों का जवाब कार्यकर्ताओं को नसीहत देकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर देना चाहिए। विधायक जी को चाहिए कि वे अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के अभियान पर नजर रखने की बजाय बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और आम उपभोक्ताओं की परेशानियों का समाधान कराने की दिशा में काम करने की नसीहत दें।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के घर तक पहुंचकर उनकी बात सुन रहे हैं,उनकी समस्याओं को दर्ज कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनकी आवाज को मजबूती दे रहे हैं। यही जनसंपर्क अगर सत्ता पक्ष को खटक रहा है,तो यह कांग्रेस की नहीं बल्कि जनता की आवाज की ताकत है।


रूपेश साहू ने कहा—

“विधायक जी,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत देने से पहले अपनी सरकार और विभाग से पूछिए कि जनता बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल क्यों उठा रही है? लोकतंत्र में सवालों से घबराने की नहीं, सवालों का जवाब देने की जरूरत होती है।”

स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

जनता की आवाज दबेगी नहीं,और बुलंद होगी

Post Top Ad