रंजना साहू की उपस्थिति में आमदी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रंजना साहू ने कहा - "ये तिरंगा शहीदों के बलिदान की निशानी है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 13 August 2026

रंजना साहू की उपस्थिति में आमदी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रंजना साहू ने कहा - "ये तिरंगा शहीदों के बलिदान की निशानी है

रंजना साहू की उपस्थिति में आमदी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

रंजना साहू ने कहा - "ये तिरंगा शहीदों के बलिदान की निशानी है"
 



धमतरी- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत गुरुवार को आमदी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में देशभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला कि पूरा आमदी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। इस ऐतिहासिक यात्रा की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू रहीं। उनके नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे आमदी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत आमदी के कार्यालय से हुई जो की आमदी के मुख्य चौक पर जाकर समाप्त हुई। सबसे आगे डीजे की धुन पर स्कूली बच्चे नन्हे तिरंगे लेकर चल रहे थे। पूरे रास्ते में आम नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि "आजादी हमें भीख में नहीं मिली है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और लाखों शहीदों के बलिदान के बाद हमें ये आजादी मिली है। ये तिरंगा उन्हीं शहीदों के खून और बलिदान की निशानी है।
उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'हर घर तिरंगा' का जो संकल्प दिया है, उसे आमदी वासियों ने आज साकार कर दिखाया है। आज यहां हर उम्र, हर वर्ग का व्यक्ति एक ही तिरंगे के नीचे खड़ा है। यही भारत की असली ताकत है। रंजना साहू ने अपील की कि 10 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराएं। अपने घर की छत पर तिरंगा लगाकर सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga लिखकर देशभक्ति का संदेश फैलाएं। हम सबको मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाना है।
इस तिरंगा यात्रा की सबसे बड़ी खूबी रही महिलाओं और युवाओं की भागीदारी।
स्कूलों के नन्हे बच्चों ने "मैं भारत का नागरिक हूं" की शपथ लेकर सबका मन मोह लिया। बुजुर्गों ने भी अपने नाती-पोतों के साथ यात्रा में शामिल होकर नई पीढ़ी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव, उमानंद कुंभकार, सुनीता साहू, लक्ष्मी पटेल, किरण साहू, त्रिभुवन मटियारा, नारायण मटियारा, जागेश्वर नेताम, सरिता साहू, असरु राम साहू, जागेश्वर साहू, हेमंत माला, तेजराम साहू सहित समस्त पार्षदगण, नवीन महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्कूल के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, नगर पंचायत वासी उपस्थित रहे।

Post Top Ad