महंगाई, किसान संकट और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तय... - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 6 June 2026

महंगाई, किसान संकट और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तय...

महंगाई, किसान संकट और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तय...






राजिमब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजिम-फिंगेश्वर के तत्वावधान में राजिम नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने की। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर और मंडल समितियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना होगा। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल तथा बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पवन सोनकर ने कहा कि हाल ही में हुए नगरीय निकाय और उपचुनावों में कांग्रेस को कई स्थानों पर सफलता मिली है। अनेक क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित पार्षद और अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जो जनता के कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। वरिष्ठ कांग्रेसी ताराचंद मेघनानी ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

बैठक में किसानों, मजदूरों, छात्रों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित कांग्रेस के पूर्व प्रशासनिक महामंत्री विकास तिवारी, महिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पदमा दुबे, ब्लॉक कांग्रेस सचिव कुलेश्वर साहू, पूर्व जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ने से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। छोटे किसानों को समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। बैठक में उपस्थित

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार सुशासन के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनता की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है और आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक और राजिम नगर में महंगाई, किसान समस्याओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और चक्का जाम आयोजित किया जाएगा। आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाएगी। इस आंदोलन में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती मिल सकें। बैठक में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि जनता की समस्याओं के समाधान और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर बड़े जन आंदोलन के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा।


इनकी रही प्रमुख रूप से उपस्थिति 


बैठक में रामकुमार गोस्वामी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके ठाकुर, राजेंद्र गुप्ता, गिरीश रजानी, प्रहलाद गंधर्व, कुलेश्वर साहू, लालचंद मेघवानी, गोविंद कहार, नरोत्तम ठाकुर, किसान संघ के प्रतिनिधि तेजराम विद्रोही, रामनारायण साहू, राकेश माण्ड्रे, तेजस यदु ,कालूराम ध्रुव, जिला मिडिया प्रभारी टिकेश साहू, मुकेश भारती, प्रकाश साहू, असमन दास, रामकुमार साहू,वेद राम ध्रुव, यादराम साहू, टीकम साहू, नंदकुमार सोनकर, अशोक यादव, गोविंद यादव, देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, भवानी शंकर साहू, साधु निषाद, कमली साहू, यशवंत निराला, विष्णु जांगड़े, डीगेश्वर पटेल, बन्ना ठाकुर, जितेश कश्यप सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। 

Post Top Ad