डीपेंद्र साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 31 May 2026

डीपेंद्र साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’*

 डीपेंद्र साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात



धमतरी- धमतरी सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड स्थित टिम्बर भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का भाजपा वरिष्ठ नेता डीपेंद्र साहू ने बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती गर्मी एवं मौसम में हो रहे बदलावों के बीच नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने देशवासियों से निरंतर पानी पीने, पेय पदार्थों का सेवन करने तथा मौसमी फलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।



 मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया, उन्होंने बताया कि विदेश दौरा के दरमियान नीदरलैंड से भारत को महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में प्राचीन ताम्रपत्र प्राप्त हुए हैं, जो चोल साम्राज्य के समय से संबंधित हैं। इन दुर्लभ ताम्रपत्रों को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा भारत को सौंपा गया है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सम्मान का एक गौरवपूर्ण क्षण है, साथ ही प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का भी उल्लेख किया, जिसमें मल्हार में छठवीं से सातवीं शताब्दी के महर्षि बालार्जुन काल से जुड़े पांडुलिपियों एवं पाली भाषा में लिखित ताम्रपत्रों की प्राप्ति हमारे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है, यह पूरे छत्तीसगढ़ एवं देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। डीपेंद्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, भारत की उपलब्धियों से परिचित कराने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार एवं संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।मन की बात कार्यक्रम को सुनने बूथ अध्यक्ष सुमित त्रिवेदी, राजेश अग्रवाल, हरिभाई पटेल, ललित माणेक, अभिषेक अंबानी, नीलामणी यादव, मनोज साहू सहित वार्ड के अन्य उपस्थित थे।

Post Top Ad