मिशन 2028 विधानसभा की तैयारी में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए एकजुट गांव गांव जाकर बूथ स्तर में संगठन को किया जा रहा मजबूत-डॉ रमेश साहू
फिंगेश्वर/संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक के श्यामनगर मंडल में बूथ क्रमांक 181,182 लफंदी एवं बुथ क्रमांक 193,194 परतेवा बुथ क्रमांक 179,180 बेलटुकरी में आज बैठक आयोजित किया गया था जिसमें जिसमें प्रमुख रूप से श्याम नगर मंडल प्रभारी डॉक्टर रमेश साहू जी, देवेंद्र साहू जी एवं मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा जी,सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र साहू,हिमेश्वरी साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बुथ अध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी नियुक्त किया गया। साथ ही साथ 12-12 सदस्यों की बुथ एवं पंचायत कमेटी का कार्यकारिणी गठन किया गया। सभी नवनियुक्त साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मंडल प्रभारी डॉक्टर रमेश साहू ने कहा आप सभी के नेतृत्व में बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा,कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जन-जन की आवाज को मजबूती प्रदान होगी।
मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा ने कहा आशा है कि आप सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।
विरेन्द्र साहू ने सभी को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु ढेरों शुभकामनाएँ दी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र साहू प्रभारी देवलाल साहू लफंदी बूथ अध्यक्ष देवलाल साहू अध्यक्ष बूथ धर्मवीर वर्मा बूथ अध्यक्ष धूमा चंद्रिका साहू माखन वर्मा झब्बू साहू रमेश साहू रतन साहू विनोद यादव वीरेंद्र साहू सेक्टर अध्यक्ष दीनदयाल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष दिवस समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता वीर सिंह ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


