मनीष साहू पुनः बने प्रदेश प्रभारी महामंत्री, डॉ. लीलाराम साहू को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 5 April 2026

मनीष साहू पुनः बने प्रदेश प्रभारी महामंत्री, डॉ. लीलाराम साहू को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी

मनीष साहू पुनः बने प्रदेश प्रभारी महामंत्री, डॉ. लीलाराम साहू को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी




राजिम। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आईटी सेल प्रकोष्ठ) में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में मनीष कुमार साहू को पुनः प्रदेश प्रभारी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है, वहीं नवापारा राजिम निवासी डॉ. लीलाराम साहू को प्रदेश सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संगठन में 16 अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से की गई हैं।

मनीष कुमार साहू वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वे आईटी सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रभारी महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सहित कई अहम पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे कसडोल विधायक एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) संदीप साहू के निज सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर से जुड़े हुए हैं।

डॉ. लीलाराम साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नवापारा राजिम के सक्रिय और समाजसेवी व्यक्तित्व डॉ. लीलाराम साहू को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और समाजहित के प्रयासों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से आईटी सेल प्रकोष्ठ को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। समाज के लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

डॉ. लीलाराम साहू ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, संयोजक एवं समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि आईटी सेल को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज को संगठित करने एवं नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान मनीष कुमार साहू ने भावुक होते हुए कहा कि धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कपालफोड़ी से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी मिलना गर्व का विषय है। उन्होंने समाज के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठजनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि माता कर्मा, माता राजिम, अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मनीष साहू और विशेष रूप से डॉ. लीलाराम साहू को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Post Top Ad