* मगरलोड धमतरी2003 बैच के विद्यार्थियों ने शाला विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में 26 अक्टूबर 2025 में भव्य ग्रेट एलुमिनी मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें 2003 बैच के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर के अपनी विद्यार्थी जीवन के पुरानी यादों को ताजा किया था और अपने पुराने साथियों से मिलने के पश्चात उस कार्यक्रम में खुशी का इजहार किया था। तब से लेकर विद्यार्थियों का एक दूसरे से विभिन्न सामाजिक संचार माध्यमों से सतत संपर्क रहा। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक राय से विद्यालय के विकास के लिए अपने विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हुए निधि समर्पित करने की योजना बनाई। इस योजना का पूर्व छात्राओं ओमेश्वरी साहू, वत्सला साहू , संध्या टंडन, विनीता साहू, योगेश्वरी ध्रुव, युक्ति कश्यप, चंद्रिका साहू, पोखराज सिन्हा, जामुन कंवर, टोमन लाल साहू, कांति नेताम, गोपेश्वरी ध्रुव, प्रमोद पटेल, थानुराम साहू, भुनेश्वरी निर्मलकर, किशन लाल साहू, बबीता साहू, बलभद्र साहू, गजेंद्र साहू, दुष्यंत साहू, भूपेन्द्र साहू, चेतन साहू, डोमन वर्मा, केयूरभूषण साहू, रामकुमार ध्रुव, उगेश्वर साहू, जोहन दीवान, राकेश साहू, पुराणिक ध्रुव, प्रियंका मानिकपुरी, नंदिनी दीवान, उत्तम कुमार साहू के द्वारा पूर्ण मनोयोग से सहर्ष स्वीकार एवं समर्थन किया गया। इसे आगे बढ़ाते हुए पूर्व छात्रों जितेंद्र सिन्हा ,तुलेश्वरी साहू, पुष्पा वर्मा, अश्वनी ध्रुव, संध्या साहू, हुलसी साहू, किशोर कुमार साहू, प्रेमलाल साहू, सविता साहू, नीरा साहू, पुष्पा साहू,डागेश देवांगन, कोमल साहू ने हमारे विद्यालय के प्राचार्य आत्माराम से मिलकर यहां के आवश्यकताओं, मूलभूत संरचना एवं अन्य संसाधनों के प्रदान करने योजना पर चर्चा किया । विद्यालय के प्राचार्य जी के द्वारा यहां के विकास के लिए मूलभूत संरचना में बदलाव के लिए आवश्यक राशि समर्पित करने का आग्रह किया गया जिसे सभी ने स्वीकार करते हुए अपना अपना धनराशि इस विद्यालय के विकास के लिए देने के योजना पर काम किया और अपनी राशि समर्पित की। सभी सहपाठियों द्वारा विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रदत समर्पित निधि 85555/-विद्यालय परिवार को आज सादर प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मंसाराम जी, साहू सदस्य कमलेश मारकंडे, तुलाराम टंडन जी, प्राचार्य आत्माराम साहू जी एवं उत्तम कुमार साहू, देवेंद्र कुमार साहू टोमेंद्र कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, तुलेश्वरी साहू, संध्या टंडन, प्रेमीन साहू,भुवन साहू अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति थे।
