भाजपा जिला प्रभारी बनने के बाद रंजना साहू का कांकेर जिला के चारामा में हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 20 December 2025

भाजपा जिला प्रभारी बनने के बाद रंजना साहू का कांकेर जिला के चारामा में हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*






धमतरी- भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर बस्तर कांकेर की नवनियुक्त प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू का प्रभारी बनने के उपरांत प्रथम बार कांकेर जिला के चारामा नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल चारामा के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर आगमन पर पुष्पमालाओं एवं जोरदार नारेबाजी के साथ श्रीमती साहू का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल चारामा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, महामंत्री श्री संतोष नाहर एवं श्रीमती खुशी जोतवानी, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष ओझा, श्री अजय जगवानी, श्री भोजराज सोनी, श्री धर्मेंद्र कुंजाम, पार्षद श्री लोकेश सोनकर, पार्षद श्री संदीप मेश्राम, पार्षद श्री प्रियेश सेन, श्री जगेश्वर सिन्हा, श्रीमती अमिता बंजारे, श्री ललित साहू, श्री आशीष ऊईके सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिलक वंदन करते हुए फूलमालाओं से श्रीमती रंजना साहू का अभिनंदन किए। श्रीमती रंजना साहू ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि चारामा की पावन धरती पर कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला है, 



भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित एक विचारधारा है, संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं और उनके परिश्रम व समर्पण से ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि उत्तर बस्तर कांकेर जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा, प्रत्येक बूथ को मजबूत करना, आम जनता की समस्याओं को सुनना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। श्रीमती साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया तथा विश्वास जताया कि आगामी समय में भाजपा जिले में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post Top Ad