संगठन, सेवा और समर्पण के मंत्र के साथ कांकेर पहुँचीं रंजना साहू, कांकेर जिला संगठन प्रभारी बनने के बाद रंजना साहू ने ली परिचयात्मक बैठक* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 20 December 2025

संगठन, सेवा और समर्पण के मंत्र के साथ कांकेर पहुँचीं रंजना साहू, कांकेर जिला संगठन प्रभारी बनने के बाद रंजना साहू ने ली परिचयात्मक बैठक*

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा कांकेर जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपरांत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कांकेर विधानसभा में आयोजित परिचयात्मक बैठक में शामिल हुई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित और कैडर आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। श्रीमती साहू ने कांकेर जिले के संगठनात्मक ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना आगामी कार्ययोजना का प्रमुख लक्ष्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं निरंतर संवाद के साथ कार्य करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके। श्रीमती रंजना साहू संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है बताया और सभी को जनसमस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए।

बैठक में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि श्रीमती रंजना साहू का कांकेर जिला संगठन प्रभारी के रूप में मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा की भावना से कार्य करता है और संगठन की मजबूती ही क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। श्री नेताम ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु अपने विचार साझा किए। अंत में श्रीमती रंजना साहू ने कांकेर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व विधायक सुमित्रा मरकोले, हलधर साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक वलेचा, महामंत्री जितेंद्र मरकाम, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, हेमप्रभा कटबेर, अनिता सोनी, बृजमोहन तिवारी, दीपक खटवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad