दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक “Mediation: Bridging Law and Conflict Resolution” का विमोचन किया गया। - अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 24 September 2025

दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक “Mediation: Bridging Law and Conflict Resolution” का विमोचन किया गया। - अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट

दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक “Mediation: Bridging Law and Conflict Resolution” का विमोचन किया गया।




अतुल सचदेवा -नयी दिल्ली दिनांक 12 सितंबर 2025 इस अवसर पर श्री एम. वेंकैया नायडू जी, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक भारतीय न्याय व्यवस्था में मध्यस्थता की बढ़ती भूमिका का सशक्त दस्तावेज़ है 

सुप्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता कन्नेगंटी ब्रह्मानंदम जी, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है और जो एक हजार से अधिक फिल्मों में काम करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने पुस्तक की प्रति दी ।यह पुस्तक केवल विधि-व्यवसायियों के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य नागरिकों के लिए भी मार्गदर्शक है, क्योंकि यह संवाद, समझ और शांति का संदेश देती है।

पुस्तक के लेखक अधिवक्ता सुरेन्द्र सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह पुस्तक उनके 27 वर्षों के न्यायिक अनुभव और मध्यस्थता के क्षेत्र में कार्य से प्रेरित है। इसमें भारतीय क़ानून, मध्यस्थता की प्रक्रिया, नैतिक दायित्व, और व्यावहारिक केस स्टडीज़ का विस्तृत उल्लेख है

“Mediation: Bridging Law and Conflict Resolution” प्रकाशन प्रखर गूंज पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। पुस्तक की कीमत ₹1600/- रखी गई है और इसे विधि विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी बताया गया है।

यह पुस्तक खरीद के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है । 

इस अवसर पर न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे और सभी ने इस कृति को भारतीय न्याय प्रणाली में “संवाद के सेतु” के रूप में सराहा। 

Post Top Ad