छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताअध्यक्ष दीपचंद भारती के द्वारा सचिवालय के सचिव से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन इस मुलाकात में गंभीरता दिखाई देते हुए पदोन्नति लंबित फाइल को देखकर निराकरण करने की बात कही गई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 24 September 2025

छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताअध्यक्ष दीपचंद भारती के द्वारा सचिवालय के सचिव से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन इस मुलाकात में गंभीरता दिखाई देते हुए पदोन्नति लंबित फाइल को देखकर निराकरण करने की बात कही गई


छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ  के प्रांताअध्यक्ष दीपचंद भारती के द्वारा  सचिवालय के सचिव से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन इस मुलाकात में गंभीरता दिखाई देते हुए पदोन्नति लंबित फाइल को देखकर निराकरण करने की बात कही गई






छ.ग.राजस्व आज  23-9-25 को कमल वर्मा जी प्रांतीय संयोजक ,छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में लिपिक संवर्ग और छ.ग.राजस्व निरीक्षक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु फेडरेशन के लेटरपेड में ज्ञापन तैयार कर सचिव महोदया से आज मुलाकात की गई। 

लिपिकों की समस्याओं और मांगो के संबंध मे चर्चा उपरांत हमारी समस्याओं और मांगो के संबंध में कमल वर्मा भैया द्वारा सचिव महोदया के समक्ष बिंदूवार  जानकारी रखी गई।

1-साधन संसाधन के बगैर आनलाईन शासकीय कार्यो का दिनांक 8-8-25को सूचना उपरांत 18-8-25से बहिष्कार किया गया।

तर्क..जब शासन ने कर्मचारियों के लिए आई डी दिये तो उसके निर्वहन हेतु साधन संसाधन भी आवश्यक है। रा.नि. संवर्ग के प्रदेश के मुखिया ने कहा कि जब 5740पटवारियों को  उस एवज मानदेय का भुगतान हो रहा तो 700आर आई को क्यो छोड़ा गया।जबकि प्रस्ताव पटवारी, रा.नि.व तहसीलदार के लिए एक साथ संचालक महोदय द्वारा प्रेषित किया गया था। और पटवारी द्वारा प्रेषित आनलाईन प्रस्ताव को रा.नि द्वारा अनुमोदित किया जाता है। उक्त संबंध मे आदरणीय वित्त मंत्री महोदय द्वारा साधन संसाधन मांग संबंधी छ.ग. रा.नि.संघ की  संघीय मांग को सही बताने की जानकारी दी गई।

 सचिव महोदया द्वारा इस विषय को  चेक करवाने का आश्वासन दिया गया ।

श्री कमल वर्मा जी ने सुझाव दिये कि जिस फाईल मे पटवारी का उक्त विषय वर्णित था, उसी मे आगे नोटशीट चलाकर वित्तीय स्वीकृति ली जा सकती है।

2-पदोन्नति.. रा.नि. संवर्ग से  सहा.अ.भू.अभिलेख/नायब तहसीलदार मे पदोन्नति गत 2वर्षो से लंबित है। पदोन्नति की आशा मे योग्य और अनुभवी राजस्व निरीक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।वर्षों से कार्य के दौरान अर्जित अनुभव का लाभ विभाग को नही मिल पा रहा है।

    सचिव महोदया द्वारा उक्त विषय पर गंभीरता दिखाते हुये पदोन्नति हेतु लंबित फाईल को देखकर निराकरण की बात कही गई।

3-राजस्व निरीक्षकों की रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने की मांग की गई।स्वीकृत पद के विरुद्ध लगभग 45%पद रिक्त रहने से रा.नि. पर दोहरा और कहीं कहीं तिहरे सर्कल का अतिरिक्त प्रभार का बोझ है।


4-सीधीभर्ती पृथक ग्रेडेशन.. 

इस विषय पर रा.नि. संघ के मुखिया दीपचंद भारती द्वारा विस्तार से चर्चा करते हुये वर्तमान प्रक्रिया और मान.हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा जारी गाईडलाईन की जानकारी दी गई।

इस विषय पर सचिव महोदया द्वारा जानकारी ली गई कि क्या माननीय हाईकोर्ट मे आदेश पारित हो गया?हमारा पक्ष कैसा था?आदेश की कापी कहां है?

बताया गया कि कोर्ट का आदेश नही परंतु विभाग को एक गाईडलाईन दिया गया।यह भी बताया गया कि 27-8-25को रा.नि. संगठन के माध्यम से आपके पदनाम से एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया।संगठन निवेदन किया गया  कि सर्व कर्मचारी हित में ऐसा निर्णय लेंवे कि विभाग के  अन्य संवर्गो का हित प्रभावित न हो।सचिव महोदया द्वारा कहा गया कि संगठन का अभ्यावेदन मिला है।अवलोकन कर लेती हूं।

5-आफलाइन नक्शा बटांकन के बगैर आनलाईन नक्शा बटांकन करने से अभिलेख सुधरने के बजाए और अशुद्ध होगा और विविध कार्यो की अधिकता ,उच्च अधिकारियों के दबाव मे बगैर मौका निरीक्षण किये  आनलाईन नक्शा बटांकन अनुमोदन  करने के उपरांत रा.नि.के ऊपर न्यायालयीन/विभागीय कार्यवाही होने का अंदेशा बना रहेगा। इस विषय पर मैम जी को आश्चर्य हुआ सचिव महोदया ने कहा कि संचालक,भू अभि.छ.ग. के साथ और रा.नि. संगठन के सदस्यों के साथ एक संयुक्त बैठक लेकर चर्चा करेंगे और विधिसम्मत जो सही होगा वही करेंगे । शासकीय कर्मचारियों को शासन द्वारा प्रदत्त आईडी हैकिंग कर शासकीय भूमि के विधिविरुद्ध अंतरण पर भी चर्चा की गई।

6-समयमान- वेतनमान निर्धारण में हुई त्रुटि से अवगत कराया गया कि  एक ही समय एक ही पटवारी पद पर नियुक्त दो व्यक्तियों जिनमे से एक वर्तमान में पटवारी और दूसरा रा.नि.के पद पर पदोन्नत कार्यरत है ,के वेतन में लगभग 1500-2000₹ का फर्क है।काडर अलग होने और वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान समयमान म़े व्याप्त विसंगतियों का त्वरित निराकरण करने की बात रखी गई।

सचिव महोदया द्वारा इस विषय पर आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा गया कि ऐसी विषमता नही आनी चाहिए । निवेदन किया गया कि उक्त विषय का अवलोकन कर सत्यता की जांच की जा सकती है।सचिव महोदया जी ने कहा तुरंत इसकी जांच करवाते हैं।

7-रा.नि. से नायब तहसीलदार पद मे विभागीय पदोन्नति/भर्ती से नायब तहसीलदार के रिक्त पदों मे 50%पद देने की मांग प्रांताध्यक्ष दीपचंद भारती जी द्वारा की गई ।

8- कमल वर्मा जी द्वारा लिपिकों की एक और मांग पर प्रकाश डाला गया ।सीमित विभागीय परीक्षा से ना.तह. भर्ती वर्ष 2014के विषय मे जानकारी मांगी गई।लिपिक संवर्ग द्वारा फिर सेसीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर  भर्ती करवाने की मांग की गई ताकि उनको पदोन्नति का समान अवसर मिल सके।

      छ. ग. राजस्व निरीक्षक संगठन की मूलभूत मांगों और समस्याओं पर त्वरित निराकरण करने,शासन और कर्मचारियों के मध्य पारस्परिक अवरोध व  संवादहीनता को दूर करने  आदरणीय कमल वर्मा जी,प्रांतीय संयोजक ,छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का सराहनीय प्रयास है। इसके लिए आदरणीय कमल वर्मा जी का संघीय आभार।

प्रांताध्यक्ष दीपचंद भारती जी ने यह भी कहा कि कमल वर्मा जी के अथक सहयोग से राज्य के 118से अधिक मान्यता /गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के हितों का संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।उनके कुशल नेतृत्व मे फेडरेशन एक  उच्च आयाम तक पहुंच चुका है।उम्मीद है फेडरेशन के प्रत्यक्ष सहयोग से राजस्व निरीक्षक संगठन की बहुप्रतीक्षित मांगो /समस्याओं का अविलंब पूर्ति/निराकरण हो सकेगा।


दीपचंद भारती

प्रांताध्यक्ष

छ.ग. राजस्व निरीक्षक संघ

रायपुर

Post Top Ad