धमतरी भू अभिलेख छ.ग. के निर्देशानुसार कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज नगर पालिक निगम सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 14 July 2025

धमतरी भू अभिलेख छ.ग. के निर्देशानुसार कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज नगर पालिक निगम सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।

 धमतरी भू अभिलेख छ.ग. के निर्देशानुसार कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज नगर पालिक निगम सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।





मधुहर्ष देवांगन उपायुक्त भू अभिलेख छ.ग एवं स्टेट नोडल अधिकारी, दीपचंद भारती मास्टर ट्रेनर द्वारा तीसरे चरण के प्रथम दिवस में निगम व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वेक्षण दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रथम दो दिवस सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जावेगा।तृतीय दिवस एम पी एस ई डी सी की टीम द्वारा मोबाईल/वेब बेस्ड साफ्टवेयर के उपयोग के  संबंध में प्रायोगिक ज्ञान ,चौथे दिवस सर्वे आफ इंडिया की टीम द्वारा जी एन एस एस रोवर,ईटीएस के संबंध में प्रैक्टिकल के साथ  कंप्यूटर लैब में डेटा कन्वर्जन  के संबंध में प्रशिक्षण दिया जावेगा।अंतिम दिवस हैंड्स आन प्रेक्टिस और फीडबैक के लिए फिल्ड कर्मचारियों का टेस्ट लिया जावेगा।

       आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामू  रोहरा जी महापौर नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को निगम की संकल्पना,रोडमैप  ,अभिलेख सुधार, पारदर्शी पूर्ण अभिलेख निर्माण, उपरांत टैक्स कलेक्शन की अवधारणा पर प्रकाश डाला गया।

       कार्यक्रम का प्रारंभ प्रिया गोयल मैम आयुक्त नगर पालिक निगम एवं नोडल अधिकारी नक्शा प्रोजेक्ट,,इंदिरा नवीन सिंह ,अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, सार्वा जी उपायुक्त निगम, मधुकर सिरमौर,ख्याति कंवर  मैम द्वय अधीक्षक भू अभिलेख,तहसीलदार गण,नायब तहसीलदार, सहायक अधिक्षक भू अभिलेख,  विजय आदव जी सहायक प्रोग्रामर  आयुक्त कार्यालय रायपुर, मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन की टीम ,निगम के इंजीनियर द्वय,राजस्व निरीक्षकगण  पटवारी,राजस्व निरीक्षक/ सहायक राजस्व निरीक्षक(निगम) एवं निगम के अन्य कर्मचारी गण शामिल रहे।

Post Top Ad