शशिकला कृपाराम साहू हो सकते है न. पं. मगरलोड-भैंसमुंडी के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से प्रबल दावेदार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 January 2025

शशिकला कृपाराम साहू हो सकते है न. पं. मगरलोड-भैंसमुंडी के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से प्रबल दावेदार




 शशिकला कृपाराम साहू हो सकते है न. पं. मगरलोड-भैंसमुंडी के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से प्रबल दावेदार 

                                     आज दिनांक 7 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के समस्त नगरी- निकाय चुनाव का आरक्षण घोषित किया गया जिसमें न.पं. मगरलोड को (सामान्य महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है


ज्ञात है कि श्रीमती शशिकला कृपाराम साहू न.पं. चुनाव 2009 में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी रह चुकी है व अनेक चुनावों में चुनाव प्रचार से नगर के मतदाताओं से सीधा जुड़ाव है, सरल ,सहज व मिलनसार होने के कारण अध्यक्ष पद हेतु जनता की पसंद माना जा सकता है।


शशि दीदी , भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व. श्री कृपाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष, न.पं. मगरलोड-भैंसमुंडी की धर्मपत्नी है व भाजपा युवा नेता तिलक साहू जी की माता जी है, तिलक जी का नगर के युवाओ में अच्छी पकड़ होने से शशिकला साहू जी को सीधा लाभ मिल सकता है।


शशिकला कृपाराम साहू पूर्व में अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति शा.उ.क.वि. व अध्यक्ष एकल विधायक का दायित्व वहन कर चुकी है, व साहू समाज से होने के कारण व  नगर के धार्मिक व सामाजिक कार्यों में निरंतर भागीदारी होने के कारण शशिकला कृपाराम साहू जी को न.पं. अध्यक्ष पद हेतु प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Post Top Ad