प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का हुआआयोजन" "युवा नेता मनीष साहू ने अपने जन्मदिन में दिया न्योता भोज" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 23 August 2024

प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का हुआआयोजन" "युवा नेता मनीष साहू ने अपने जन्मदिन में दिया न्योता भोज"

 "प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का हुआआयोजन"




 "युवा नेता मनीष साहू ने अपने जन्मदिन में दिया न्योता भोज" 

राजिम  छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज 23 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष अभियान दिवस का आयोजन किया गया ।शिक्षक रेखराम निषाद एवं प्रदीप कुमार साहू के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक एव सुंदर चंद्रयान 03 का मॉडल बनाया गया ।अतिथियों के उपस्थिति में चंद्रयान मॉडल का प्रदर्शन कर इनके सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया ताकि बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास प्रारंभिक कक्षाओं से ही हो सके। साथ ही आज भारत सरकार के जनकल्याण कारी योजना प्रधानमंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गरम मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भेंडरी के आश्रित ग्राम पंडरीतराई निवासी भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता मनीष साहू द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के बच्चों को न्योता भोज दिया।न्योता भोज कार्यक्रम में अतिरिक्त पोषण के रूप में मनीष साहू ने सभी बच्चों को अपने हाथों से खारा, बालुसाय, चॉकलेट, कलम,कापी  वितरण किया।कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा  माँ सरस्वती के पूजा अर्चना कर किया गया।ततपश्चात बच्चों के उपस्थिति में केक काटकर कलम,गमछा,पुष्प भेंटकर  जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  सरपंच मोहन लाल साहू,जनपद सदस्य दीपक साहू,युवा नेता मनीष साहू,विदेश साहू,गुणीक साहू,युगल साहू,पोखराज साहू,शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,भागचंद चतुर्वेदी,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू,भगवती बाई साहू गोदावरी साहू, पंचो बाई साहू,सनत साहू,वेदांत सेन,पेशान्त साहू,खिलेन्द्र सेन,भविष्य ध्रुव,लुप्ताजंलि गोस्वामी,राधिका यादव,कुमुद साहू, ठामेश्वरी साहू, योगिता साहू सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Post Top Ad