राजिम 1 संकुल मेगा पी.टी.एम. में हुई बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा
राजिम : छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल आइएएस और जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत के निर्देश पर राजिम 1 संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों का मेगा शिक्षक पालक सम्मेलन शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम में आयोजित किया गया। इस मेगा पालक शिक्षक बैठक में विभिन्न विषयों पर सिलसिलेवार चर्चा की गई। सूनिश्चित विषयों पर प्रकाश डालने संकुल प्रशासन की ओर से एक्सपर्ट वक्ता शिक्षक निर्धारित किए गए थे। नयी शिक्षा नीति पर शिक्षक नेतराम साहू ने प्रकाश डाला। प्रधान पाठक संजय सिन्हा ने मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने क्या सीखा विषयों पर सविस्तार बताया। वरिष्ठ प्रधान पाठक यशवंत साहू बोलेगा बचपन और अकादमिक प्रगति पर चर्चा की गई शिक्षिका नीता यादव ने बैकलेस दे और अंगना में शिक्षा को वीडियो दिखा कर समझाया। शिक्षक अजय गिरी गोस्वामी ने जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी दी, व्याख्याता संतोष सूर्यवंशी ने न्योता भोजन की अवधारणा को स्पष्ट किया, कंप्यूटर एक्सपर्ट जमील अहमद ने डिजिटल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल लाइब्रेरी को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड दिखाकर उसके महत्व एवं उपयोग करने के तरीके को समझाया। व्याख्याता प्रमोद साहू ने परीक्षा पर चर्चा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में बताया। जादुई पिटारे के संबंध में शिक्षिका पुष्पा शुक्ला ने बहुत ही सुंदर ढंग से समझाया। व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के द्वारा गत दिनों आयोजित किए गए शिक्षा सप्ताह के संबंध में सविस्तार जानकारी दी गई। उपस्थित पालकों ने भी की प्रश्न रखें जिनका उत्तर उपस्थित विद्वानों एवं संकुल प्राचार्य के द्वारा किया गया। संकुल प्राचार्य संजय एक्का के अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात संकुल समन्वयक भारतीय नामदेव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संकुल स्तरीय मेघा पालक शिक्षक बैठक का समापन हुआ। लगातार ढाई घंटे तक चलने वाले इस योजनाबद्ध कार्यक्रम का संचालन शिखा महाडिक, अंजू मार्कंडेय, प्रणीति चंद्राकर एवं पूजा मिश्रा ने बहुत ही बेहतर ढंग से किया। राजिम 1 संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी संपद स्कूल राजिम के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर साहू, दमौवा पारा शाला विकास समिति की अध्यक्ष नीता सोनकर, प्रेमलाल बघेल अध्यक्ष शाला विकास समिति, विधायक प्रतिनिधि के रूप में खुशी साहू, पार्षद रामेश माण्ड्रे, पार्षद विनोद सोनकर, समिति सदस्य मोनिका साहु के साथ साथ सेजेस राजिम के जनभागीदारी समिति के सदस्य गणों में सोमनाथ पटेल अध्यक्ष जिला पटेल समाज, संजीव साहू, सलमा कौसर, महेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे। इस मेगा पी.टी.एम. में राजिम 1 संकुल के लगभग 150 पालकों एवं 35 शिक्षकों ने भाग लिया जिसकी राज्य स्तर से मॉनीटरिंग के लिए एससीईआरटी रायपुर से संध्या रानी, रामेंद्र जोशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर एवं सुभाष शर्मा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक फिंगेश्वर भी बैठक स्थल सेजेस राजिम पहुंचकर मेगा पी.टी.एम. के संबंध में समीक्षात्मक जानकारी प्राप्त किया।