मगरलोड कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज
मगरलोड. प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती व बिजली दर में वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन बाजार चौक मगरलोड में किया जा रहा है। जिसमे स्थानीय प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, मण्डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,महिला कांग्रेस, सेवा दल कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग, अ जा विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी कांग्रेस, इंटक किसान, कांग्रेस राजीव, युवा मितान, झुग्गी झोपड़ी, प्रकोष्ठ समस्त विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का नगरीय निकाय में कांग्रेस के पार्षद गण सेक्टर बूथ के पदाधिकारी गण वरिष्ठ कांग्रेस से समस्त कांग्रेस जनों को उपस्थित होने की अपील किया है। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू ने दी।