जिला गरियाबंद में गठित टॉस्क फोर्स के द्वारा बाल श्रम निषेध हेतु अभियान चालू किया गया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

जिला गरियाबंद में गठित टॉस्क फोर्स के द्वारा बाल श्रम निषेध हेतु अभियान चालू किया गया

 जिला गरियाबंद में गठित टॉस्क फोर्स के द्वारा बाल श्रम निषेध हेतु अभियान चालू किया गया


गरियाबंद 03 जून 2024/ विभिन्न संस्थाओं व स्थापनाओं में बाल श्रम रोकथाम के लिए जिला टॉस्क फोर्स के अधिकारी-कर्मचारी एन.एम.ए. श्री छबि सिंह, संकुल समन्वयक गरियाबंद-ब श्री शणानंद सर्वाकर, पर्यवेक्षक श्रीमती निर्मला साहू, ऑउटरीच वर्कर श्रीमती स्नेहलता शुक्ला, जन साथी कीर्ति ठाकुर, श्रम कल्याण निरीक्षक श्री मनीष कुमार बंजारे, श्री पूर्णानन्द साहू, एवं सहायक ग्रेड- 03 श्री निकेश कुमार सिन्हा के द्वारा गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, दुकानों, ईट भटठे, निर्माण स्थल, संगठित और असंगठित क्षेत्रों में निरीक्षण कार्य का शुरूआत किया गया। जिसमें किसी भी संस्थान में बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। इस दौरान आम नागरिक एवं व्यापारियों को बाल /किशारों से कार्य नहीं कराये जाने के संबंध में गठित टीम के द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।

Post Top Ad