गरियाबंद एवं राजिम में एलईडी के माध्यम से मतगणना के परिणाम की दी जाएगी जानकारी लोकसभा चुनाव का परिणाम रूझान दिखाने के लिए जिले के दो स्थलों पर लगेंगे दो बड़े एलईडी स्क्रिन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

गरियाबंद एवं राजिम में एलईडी के माध्यम से मतगणना के परिणाम की दी जाएगी जानकारी लोकसभा चुनाव का परिणाम रूझान दिखाने के लिए जिले के दो स्थलों पर लगेंगे दो बड़े एलईडी स्क्रिन

 गरियाबंद एवं राजिम में एलईडी के माध्यम से मतगणना के परिणाम की दी जाएगी जानकारी

लोकसभा चुनाव का परिणाम रूझान दिखाने के लिए जिले के दो स्थलों पर लगेंगे दो बड़े एलईडी स्क्रिन

गरियाबंद, 03 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के बस स्टैण्ड एवं राजिम के मंगल भवन मे एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। लोकसभा निर्वाचन के मतगणना मंगलवार को कृषि उपज मंडी स्थित मतगणना स्थल से होना है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार इसकी गणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम को पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में दो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा। एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है इसमें प्रातः 8 बजे से ही मतगणना के परिणाम आमजनों और मतदाताओं को उपलब्ध होते रहेंगे।

Post Top Ad