वाटरशेड द्वारा जलग्रहण समिति सढौली में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

वाटरशेड द्वारा जलग्रहण समिति सढौली में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन

 वाटरशेड द्वारा जलग्रहण समिति सढौली में पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन




गरियाबंद 03 जून 2024/भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को भूमि पुनरुद्धार की थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत गरियाबंद विकासखंड में संचालित परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित ग्रामो में उप संचालक कृषि श्री चंदन कुमार राय एवं सहायक संचालक सह परियोजना अधिकारी एनजीडब्लूडीपी श्री महेश कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में जलग्रहण समिति सढौली में पर्यावरण संरक्षण, भूमि संरक्षण ,जल संरक्षण व पौधरोपण के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु दीवार लेखन व रैली निकाली गयी। जिसमें वाटरशेड के सभी अधिकारी कर्मचारी, गांव के जागरूक महिलाओ, बुजुर्ग, उपसंरपंच श्री छबिराम ध्रुव, पंचायत सचिव श्री लोकसिंग यादव का विशेष सहयोग रहा।

Post Top Ad