कृषि उपज मंडी परिसर में प्रवेश एवं निर्गम के लिए बनाये गये निर्धारित गेट - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

कृषि उपज मंडी परिसर में प्रवेश एवं निर्गम के लिए बनाये गये निर्धारित गेट

 कृषि उपज मंडी परिसर में प्रवेश एवं निर्गम के लिए बनाये गये निर्धारित गेट


गरियाबंद 03 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद में 04 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना कर्मियों द्वारा मतगणना प्रारंभ किया जायेगा। कृषि उपज मंडी परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों, मतगणना कार्य में लगे कर्मियों, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र पासधारी मीडिया के प्रतिनिधियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रवेश एवं निर्गम के लिए निर्धारित गेट बनाये गये है। इनमें मुख्य मार्ग पर स्थित मंडी परिसर के गेट क्रमांक-01 से मतगणना प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी प्रवेश करेंगे। इसी तरह मुख्य मार्ग से केशोडार मार्ग पर स्थित गेट क्रमांक-2 में राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए लगे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी एवं गेट क्रमांक 02 से केशोडार मार्ग पर आगे की ओर स्थित गेट क्रमांक-03 में मीडिया के प्रतिनिधियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रवेश एवं निर्गम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंडी परिसर में एक अलग से मेडिकल टीम बनाई गई है। साथ ही  पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन, सुव्यवस्थित पार्किंग बनाया गया है। इसके लिए स्ट्रांग रूम के बाहर चारों तरफ सुरक्षा बल एवं जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

Post Top Ad