प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने मतगणना किया कक्ष का किया निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने मतगणना किया कक्ष का किया निरीक्षण

 प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने मतगणना किया कक्ष का किया निरीक्षण






गरियाबंद 03 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 आम चुनाव अन्तर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना से एक दिन पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने जिले के दोनां विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गये मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए विधानसभावार संलग्न कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश गोलछा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अर्पिता पाठक, श्री हितेश पिस्दा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रेक्षक ने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने एवं सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश दिए। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि जिले में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Post Top Ad