मतगणना प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आबंटित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 4 June 2024

मतगणना प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आबंटित

मतगणना प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया

दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को आबंटित




गरियाबंद 03 जून 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक श्री दिलीप तिर्की एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कल रात्रि विश्राम गृह के बैठक कक्ष में की गई।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 04 जून 2024 को होगी, जिसमें महासमुंद संसदीय क्षेत्र की मतगणना कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 54 राजिम एवं 55-बिन्द्रानवागढ़ के लिए 14-14 टेबल लगाए गए है। जिसमें दोनों विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माईक्रों आब्जर्वर को आबंटित किया गया है।  उल्लेखनीय है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 20 चरण में की जायेगी। इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के वोटों की गिनती 22 चरण में होगी। इसके बाद तृतीय रेण्डमाईजेशन में कार्मिकों को गणना टेबल आबंटित होगी। जिन्हें काउंटिंग टेबल 4 जून को मतगणना शुरू होने से पूर्व आवंटित किए जायेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश गोलछा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अर्पिता पाठक, श्री हितेश पिस्दा, उप निदेशक आईटी श्री नेहरू निराला, प्रोग्रामर श्री गिरीश चन्द्राकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post Top Ad