कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत दिव्यांग विजय कुमार के लिए स्वीकृत की 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 12 June 2024

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत दिव्यांग विजय कुमार के लिए स्वीकृत की 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

 कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत दिव्यांग विजय कुमार के लिए स्वीकृत की 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि


गरियाबंद 12 जून 2024/ राज्य शासन द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम कुम्ही निवासी दिव्यांग श्री विजय कुमार टंडन पिता श्री कैलाश कुमार टंडन के द्वारा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आवेदन पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलने से दिव्यांग श्री विजय कुमार को शासन की योजना का लाभ मिल पायेगा। साथ ही यह राशि उनके स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार के आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी काम आयेगा।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वासन की दृष्टि से विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। श्री विजय कुमार दृष्टिबाधित दिव्यांग है, उनकी दिव्यांगता 100 प्रतिशत है। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना में एक व्यक्ति दिव्यांग होने पर 50 हजार तथा दम्पत्ति में दोनो दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।

Post Top Ad