कलेक्टर श्री अग्रवाल की पहल से वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के विद्यालय को मिला विभागीय अनुदान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 12 June 2024

कलेक्टर श्री अग्रवाल की पहल से वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के विद्यालय को मिला विभागीय अनुदान

 कलेक्टर श्री अग्रवाल की पहल से वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के विद्यालय को मिला विभागीय अनुदान


गरियाबंद 12 जून 2024/कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की पहल से जिले के वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय को राज्य शासन की तरफ से विभागीय अनुदान की स्वीकृति मिली है। इनमें समाज कल्याण विभाग से विभागीय मान्यता प्राप्त संस्था प्रेरक स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित सक्षम दिव्यांग विद्यालय राजिम एवं सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम आश्रम ग्राम-भिलाई शामिल है। शासन से अनुदान की स्वीकृति मिलने से आश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं दिव्यांग स्कूल के बच्चों को विशेष सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही दिनचर्या के कार्यो में उपयोगी सामग्रियों की भी निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ग्राम भिलाई स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना था। साथ ही वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया था। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं में वृद्धि के लिए शासन से अनुदान प्राप्ति के लिए अनुशंसा की थी, जिसके फलस्वरूप संचालक, समाज कल्याण संचालनालय माना कैम्प छ.ग. रायपुर द्वारा वृद्धाश्रम एवं सक्षम दिव्यांग विद्यालय के संचालन हेतु विभागीय अनुदान स्वीकृत किया गया है।

Post Top Ad