ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए आवेदन 01 जुलाई तक आमंत्रित - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 12 June 2024

ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए आवेदन 01 जुलाई तक आमंत्रित

 ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए आवेदन 01 जुलाई तक आमंत्रित


गरियाबंद 12 जून 2024/ ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को शासन की सहयोग से प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 01 जुलाई 2024 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 56 में जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा, जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति व 36 अनुसूचित जाति के विद्यार्थी होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का भी अवलोकन कर सकते हैं।

Post Top Ad