खेलावन साहू ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में दिया न्योता भोज" शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में आयोजित हुआ संकुल का पहला न्योता भोज खीर-पापड़,बूंदी,बड़ा,चावल,दाल,सब्जी,सलाद खाकर बच्चे हुए खुश। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 26 March 2024

खेलावन साहू ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में दिया न्योता भोज" शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में आयोजित हुआ संकुल का पहला न्योता भोज खीर-पापड़,बूंदी,बड़ा,चावल,दाल,सब्जी,सलाद खाकर बच्चे हुए खुश।

 "खेलावन साहू ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में दिया न्योता भोज"

 



राजिम शासकीय प्राथमिक  एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में आयोजित हुआ संकुल का पहला न्योता भोज

खीर-पापड़,बूंदी,बड़ा,चावल,दाल,सब्जी,सलाद खाकर बच्चे हुए खुश।

प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी एवं सरपंच मोहनलाल साहू के पहल पर खेलावन साहू द्वारा अपने पूज्य पिता जी स्व.मंशा राम साहू के दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेंडरी के समस्त बच्चों को पूर्ण न्योता भोज दिया गया जिसमें  गांव के गणमान्य नागरिक एवं शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भी बच्चों के साथ बैठकर न्योता भोज किया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशिया झलक रही थी। यह देख आम नागरिकों ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी को जोर देने और पोषक तत्वों की मात्रा में वद्धि करने की यह व्यवस्था सराहनीय है।

 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूलों में खास मौकों पर जैसे जन्मसंस्कार, जन्मदिवस, विवाह, दशगात्र आदि के अवसर पर दानदाता द्वारा पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं, ताकि बच्चों को और ज्यादा पोषण-आहार मिल सके। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ए के सारस्वत निर्देश पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी बीआर सी सुभाष शर्मा के मार्गदर्शन में विकास खंड फिंगेश्वर में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। जिसे अमल में लाते हुए बच्चों के खान-पान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने यह पहली अभिनव पहल गरियाबंद जिले के विकासखंड फिंगेश्वर  के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी के बच्चों को संयुक्त रूप से आमंत्रित कर की गई।

*क्या है न्योता भोज और कैसे दे सकते हैं योगदान*

जो व्यक्ति छात्रों को भोजन कराना चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में ही देनी होगी। उस दिन विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के स्थान पर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा न्योता भोजन कराया जाएगा, अर्थात जिस दिन स्कूल में न्योता भोज परोसा जाएगा उस दिन मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं होगा। व्यक्ति या संस्था विभिन्न त्योहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर छात्रों को भोजन करा सकेंगे। खीर-पूड़ी,मिठाई, पापड़ आदि व्यंजन परोसा जा सकता है।

पौष्टिक भोजन व मौसमी फलों का करें दान मौका भी देंगे और सम्मानित भी करेंगे

दान-दाताओं से मिलने वाली खाने- पीने की चीजें उस क्षेत्र की फल रुचि के अनुसार ही होनी चाहिए। पूरे भोजन में नियमित रूप से दिए जाने वाले भोजन की तरह बच्चों को दाल-चांवलऔर सब्जी  दिया जाना है। फल, दूध मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की जैसी चीजें बच्चों को पूरक पोषण सामग्री के रूप में दी जा सकती है। पौष्टिक और मौसमी फलों का भी दान किया जा सकेगा।

इस अवसर पर सरपंच मोहनलाल साहू ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षण को स्कूल के बच्चों के साथ मनाएं। उन्हें इसी प्रकार से न्योता भोज दें। उन्हें इस प्रकार का भोजन करा सकते हैं या उनके भोजन में पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। यदि कोई इच्छुक हो तो शिक्षकों से संपर्क करें।अपने पिता जी स्व मंशा राम साहू के  दशगात्र कार्यक्रम के अवसर खेलावन साहू द्वारा दिया गया न्योता भोजन में खेलावन साहू के पुत्र ढालेश्वर साहू सरपंच मोहनलाल साहू,पूर्व सरपंच सोमनाथ साहू,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बिसहत साहू,पोषण साहू,लक्ष्मीकांत साहू,मन्नु राम साहू,टिकेश्वर साहू,गिरधारी साहू ढाल सिंह ध्रुव ,भारत लाल साहू,संतराम साहू,रूपेश्वर साहू,हेमसिंह साहू शिक्षक गण चंद्रभूषण साहू,भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव, प्रदीप कुमार,ईश्वरी साहू,शोभा देवांगन, परमेश्वर निषाद रसोइया भगवती साहू,गोदावरी साहू पंचों बाई साहू,माणिक ध्रुव आज प्राथमिक शाला में 101 एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 57 बच्चे उपस्थित रहे।

Post Top Ad