28 मार्च से परसाबुड़ा मे भागवत महापुराण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 28 March 2024

28 मार्च से परसाबुड़ा मे भागवत महापुराण


 28 मार्च से परसाबुड़ा मे भागवत महापुराण 



मगरलोड

ग्राम परसाबुड़ा मे साहू समाज के तत्वधान एवं दान दाताओ के सहयोग से  28 मार्च से 5 अप्रैल तक  भगवताचार्य  श्री दुर्गेश शर्मा  जी मेघा वाले का भागवत महापुराण का आयोजन किया है

भागवत महापुराण का कार्यक्रम 28 मार्च को  प्रथम दिवस जल कलश यात्रा दीप प्रज्वलित वेदी पूजन श्रीमद भागवत महापुराण का महात्मय 29मार्च द्वितीय दिवस मंगलाचरण श्री शुकदेव जन्म परीक्षित जन्म 30 मार्च तृतीय दिवस सृष्टि विस्तार कपिलोपाख्यान  सती चरित्र ध्रुव चरित्र  31मार्च चतुर्थ दिवस प्रहलाद चरित्र गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार 1 अप्रेल पंचम दिवस श्री राम प्राकट्य महोत्सव श्रीकृष्णा प्राकट्य महोत्सव 2 अप्रैल सष्टम दिवस श्री कृष्णा बाल लीला माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा 3 अप्रैल सप्तम दिवस महारास कंस उद्धार श्री रुखमनी मंगल विवाह 4 अप्रैल अष्टम दिवस सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष तुलसी वर्षा शोभा यात्रा 5 अप्रैल  नवंम दिवस गीता उपदेश हवन पूर्णहुति विराम आरती महाप्रसादी वितरण 

भागवत महापुराण रोजाना दोपहर दो बजे से प्रारम्भ होकर श्री हरि इच्छा तक चलेगा 

यू ट्यूब चैनल अर्पण मे रोजाना भागवत कार्यक्रम लाइव रहेगा  जिसे आप यू ट्यूब चैनल के माध्यम से भी देख सकते है

5 अप्रैल को शिरोमणि संत भक्त माता कर्मा का  कलश यात्रा पूजन एवं आरती के साथ मा कर्मा जयंती मनाया जायेगा

Post Top Ad