मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 18 February 2024

मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई 



मगरलोड. मधुबन पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय परसवानी में फेयरवेल सेरेमनी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कमल सिंह ध्रुव भगत, अध्यक्षता झनेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत परसवानी, विशिष्ट अतिथि सुंदरलाल निर्मलकर, राधा साहू पूर्व सरपंच ग्राम परसवानी, तुलेश्वरी साहू, तीरथ राम साहू अध्यक्ष पालक समिति मधुबन पब्लिक स्कूल परसवानी, कमल नारायण यादव अध्यक्ष मधुबन एजुकेशनल सोसायटी परसवानी, थानेश्वर साहू एवं पालको की उपस्थिति में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कक्षा 11वी एवम 10 वी के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा 12वी के विद्यार्थियों को पेन व मिठाई खिलाकर प्रेम भरि बिदाई दी। बच्चो ने इस अवसर पर अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की साथ ही अतिथियों के द्वारा 12 वी के छात्रों को कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक लाने एवम अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। कार्यक्रम की समापन की घोषणा संस्था के प्राचार्य बी के साहू ने किया। उक्त कार्यक्रम  में बी एल निषाद, एल के साहु, आर सी साहू, टी के साहू, के के साहु, अमलेश्वरी सेन, ऋतुरानी निर्मलकर, चित्ररेखा यादव, सुषमा साहू, झरना साहू, यास्मीन खान, रूपसिंग कंवर सहित विद्यालय के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Post Top Ad